Origin and Development of Legal Profession - विधि पेशे की उत्पत्ति और विकास
Origin and Development of Legal Profession - विधि पेशे की उत्पत्ति और विकास उत्पत्ति (Origin): भारत में विधि व्यवसाय (Legal Profession) की उत्पत्ति ब्रिटिश शासन के दौरान हुई। इससे पूर्व, अर्थात् हिंदू शासन एवं मुगल काल में विधि व्यवसाय के अस्तित्व के कोई स्पष्ट प्रमाण नहीं मिलते। उस समय न्याय प्रशासन राजा के हाथों में होता था और राजा का दरबार देश की सर्वोच्च अदालत माना जाता था। राजा के आदेश के विरुद्ध कोई अपील नहीं होती थी। जो व्यक्ति राजा के आदेश की अवहेलना करता था, उसे राजद्रोह (Sedition) का दोषी माना जाता था। उस काल में राजा को ईश्वर का प्रतिनिधि माना जाता था, जिसे जनता को न्याय देने के लिए ईश्वर द्वारा भेजा गया समझा जाता था। राजा के दरबार में वादी (Plaintiff) को अपना पक्ष स्वयं प्रस्तुत करना पड़ता था, इसके बाद राजा प्रतिवादी का पक्ष सुनता था। न्याय प्रशासन में राजा की सहायता एवं परामर्श के लिए मंत्रियों की परिषद तथा विद्वानों/शिक्षाविदों का एक समूह होता था। ब्रिटिश काल के दौरान (During British Period): ईस्ट इंडिया कंपनी, जिसने 16वीं शताब्दी में भारत में अपना व्यापार आरंभ किया था, ध...